मेरठ, अप्रैल 9 -- झिटकरी गांव में गुरुवार सुबह रजवाहे की पटरी टूट गई, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। सैकड़ों बीघा गेहूं व गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। सूचना मिलते ही किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर पानी बंद कराया। फिलहाल फसल में पानी भर जाने से किसानों में रोष है। उन्होंने अधिकारियों से पानी में डूबी फसल का मुआवजा दिलाने व टूटी पटरी की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार हाल ही में रजवाहे पर नई पुलिया का निर्माण हुआ है। पुलिया काफी नीची बनाई गई है, जिसके चलते पानी सीधा उसमें टक्कर मारता है और उसकी निकासी नहीं हो पाती। यही कारण है कि रजवाहा हर समय ओवरफ्लो रहता है। गुरुवार अल सुबह पानी का दबाव बढ़ा तो रजवाहे की पटरी टूट गई। जिसके बाद रजवाहे का सारा पानी आस पास के खेतों में जा घुसा। कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.