मेरठ, मई 4 -- सरधना तहसील क्षेत्र के झिटकरी व मंढियाई गांव में इस समय बिजली संकट छाया हुआ है। पेड़ों के बीच से गुजर रही बिजली लाइन उनके लएि परेशानियों का सबब बनी हुई है। हल्की सी हवा चलते ही लाइन में फाल्ट आ जाता है, जिसके चलते कई-कई घंटे बिजली आपूर्ती बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है। झिटकरी के ग्रामीणों के अनुसार गांव को कपसाड़ बिजलीघर से आपूर्ति दी जाती है। कुछ समय पहले बिजली विभाग ने जंगल और गांव की बिजली सप्लाई को अलग करने के लिए नई लाइन बिछाई थी। यह भी पढ़ें- झिटकरीव मंढियाई गांव में बिजली संकट, लोग परेशान आरोप है कि यह लाइन पेड़ों के बीच से निकाली गई, जिससे हल्की हवा चलते ही फाल्ट हो जाता है और घंटों बिजली गुल रहती है। कई बार फाल्ट ढूंढने और ठीक करने में लंबा समय लग ...