हल्द्वानी, जनवरी 22 -- भीमताल। प्राधिकरण सचिव विजय नाथ शुक्ला ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों के साथ प्रस्तावित पार्किंग स्थल झिझरी का निरीक्षण किया। उन्होंने झिझरी नाले का पानी रोक कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश ठेकेदार को दिए। प्राधिकरण सचिव ने बताया कि वर्तमान में झिझरी नाले में पानी बह रहा है। पहले उस पानी को रोका जाएगा और पार्किंग का कार्य शुरू किया जाएगा। ठेकेदार को योजना बनाकर पानी को रोकने को निर्देशित किया गया है। एक हफ्ते के अंदर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट और व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने प्राधिकरण सचिव से जल्द पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। गौरतलब है कि भीमताल में 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एलपी इंटर कॉलेज में पार्किंग निर्माण की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.