पाकुड़, फरवरी 18 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत तथा महेशपुर प्रखंड के बाबूदाहा पंचायत में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रोजेक्ट जागृति के अंतर्गत स्वास्थ्य पंचायत की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु 28 फरवरी तक विशेष कार्ययोजना के तहत इन पंचायतों में नियमित रूप से आयुष शिविर एवं योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन में अपनाने से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.