शामली, फरवरी 11 -- नगर के झिंझाना रोड क्षेत्र में नगर पालिका की मुख्य पानी की पाइप लाइन एक बार फिर लीक होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण करीब ढाई घंटे तक जलापूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बुधवार को शहर के झिंझाना रोड स्थित आरके इंटर कालेज के बाहर नगर पालिका की मुख्य जलापूर्ति पाइप लाइन में अचानक लीकेज हो गया, जिसके चलते पानी सड़क पर बहने लगा। सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। लीकेज के कारण आसपास के क्षेत्रों में काकानगर, टीचर्स कालोनी, झिंझाना रोड पर जलापूर्ति अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी।नगर पालिका के अवर अभियंता हर्षित गर्ग के नेतृत्व में टीम ने काफी मशक्कत के बाद पाइप लाइन की मरम्मत कर ली और लीकेज को बंद किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.