झिंझाना में लीकेज पेयजल लाइन से बीमारी का खतरा, मकानों में दरारें
शामली, मई 12 -- झिंझाना। कस्बे में नगर पंचायत की पेयजल पाइप लाइनें जगह-जगह से लीकेज होने के कारण सड़कों पर लगातार पानी बह रहा है। कई मोहल्लों में पिछले कई सप्ताह से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे जहां हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, वहीं मकानों की नींव कमजोर होने से दीवारों में दरारें आने लगी हैं। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों में रोष है।पीठ बाजार में अमित जिंदल के मकान के सामने पाइप लाइन लीकेज से मकान की दीवारों में दरारें आ गई हैं और मकान आगे की ओर झुकने लगा है। परिवार के लोग भय के माहौल में रह रहे हैं। वहीं मोहल्ला कानून गोयान में अंचित गुप्ता के मकान के पास कई सप्ताह से सड़क पर पानी उबल रहा है। इसके अलावा मेन बाजार, साजिद नगर, डेरी चौक और बस स्टैंड क्षेत्र में भी पाइप लाइन लीकेज से जलभराव बना हुआ हैस्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.