शामली, मार्च 5 -- नगर पंचायत की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कस्बे में में बाजार में देवी मंदिर के सामने चल रहे पुराने नाले के पुनर्निर्माण कार्य के चलते मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भर गया है, जिससे त्योहार के अवसर पर लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को गंदगी और जलभराव से परेशान व्यापारियों ने नगर पंचायत के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन भी किया। कस्बे के मेंन बाजार में स्थित देवी मंदिर के सामने नगर पंचायत द्वारा पुराने नाले का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान पानी की निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की। नतीजतन नाले का पानी रुककर सड़क पर फैल गया और पूरा मार्ग कीचड़ व बदबू से भर गया, जिससे सड़क किसी गंदे तालाब जैसी दिखाई देने लगी।त्योहार के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.