शामली, जून 29 -- भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत दिलाने तथा अच्छी वर्षा की कामना के उद्देश्य से रविवार को कस्बे में समाजसेवियों ने मीठे शरबत की छबील लगाकर सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। छबील में दिनभर राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया गया, जिससे लोगों ने तपती गर्मी में काफी राहत महसूस की। रविवार को बस स्टैंड पर समाज सेवियों एवं व्यापारियों द्वारा छबील का आयोजन किया गया।समाजसेवियों ने बताया कि भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। ऐसे समय में प्यासे राहगीरों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। साथ ही इंद्र भगवान से प्रार्थना की गई कि क्षेत्र में जल्द अच्छी वर्षा हो, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिले और किसानों की फसलों को भी लाभ पहुंचे।छबील यह भी पढ़ें- झिंझाना में मीठे शरबत की छबील, राहगीरों को...