शामली, जनवरी 29 -- मेरठ-करनाल हाईवे पर सींगरा स्थित अंबर सरिया पंजाबी ढाबे के पास पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के पास से एक किलो चार सौ ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की गयी है। बृहस्पतिवार को अहमदगढ़ चौकी प्रभारी अजयपाल सिंह द्वारा मेरठ करनाल हाईवे पर गांव सींगरा में अंबर सरिया ढाबे के पास से एक तस्कर को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिव नरेश पुत्र रामचंद्र, निवासी गांव लम्बा, जिला जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई कर दी है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि क्षेत्र में नशे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.