किशनगंज, मार्च 10 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता हर घर नल का जल से जुड़ी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का समुचित लाभ प्राप्त नहीं होने एवं कई जलापूर्ति संयंत्र से आयरनमुक्त पानी की जगह आयरन युक्त पानी की आपूर्ति से लोग जलापूर्ति योजना से जुड़े पानी को पीने के परहेज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार महेश बथना पंचायत अंतर्गत झिंगाकाटा पुर्व प्रमुख टोला में स्थापित आयरन रिमुवल संयंत्र से आपूर्तित पानी आयरनयुक्त रहने के कारण आज भी अधिकांश टोलावासी पानी पीने से परहेज कर रहे हैं। पूर्व प्रमुख कौशरी बेगम ने बताया कि झिंगा काटा टोला में आयरन रिवूभल संयंत्र स्थापित करने के लिए सड़क किनारे निजी जमीन दी गई थी ताकि आयरन रिवूभल संयंत्र स्थापित होने से टोला वासियों को आयरन युक्त पानी से मुक्ति मिल सकेगी। कलांतर में आयरन रिवूभल संयंत्र से आयरनयुक्त पानी की आपूर्ति...