बोकारो, जून 8 -- चास प्रतिनिधि। झारखंड पेंशनर कल्याण समाज का प्रतिनिधिमंडल शाखा अध्यक्ष बालकृष्ण कुमार के नेतृत्व में सोमवार को निगम के मेयर भोलू पासवान, एएमसी संजीव कुमार से मिलकर मांग पत्र सौंपा। जिसमें सभी पेंशनर कल्याण समाज के सदस्यों को नगर निगम कार्यालय में प्राथमिकता के साथ उन्हें विशेष सम्मान देने, सभी वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनर कल्याण के सदस्यों को होल्डिंग टैक्स में विशेष छूट , सभी वार्डों में साफ सफाई व कचरा उठाओ व्यवस्था को दुरूस्त बनाने सहित अन्य मांग शामिल है। वही सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें विशेष स्वास्थ्य व सुरक्षा की सुविधा मुहैया करवाने, स्वास्थ्य केन्द्र का संचालन आवश्यक जगहों पर करने का मांग किया। पेंशनर कल्याण समाज के सदस्यों ने निगम कार्यो की सराहना किया। कहा कि निगरानी सहित बेहतर संचालन होने से क्ष...