बोकारो, फरवरी 14 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम के मेयर प्रत्याशी गजेन्द्र प्रसाद हिमांशु ने शनिवार को विभिन्न वार्ड मोहल्ला में जन संपर्क करते हुए उनके पक्ष में मतदान की अपील किया। झारखंड नवीस दस्तावेज नवीस संघ से हिमांशु ने साथ देने का समर्थन मांगा। ठाकुर मोहल्ला, वार्ड संख्या- 2 में टुमुकटांड, वार्ड संख्या- 3 में टांगराटांड, फुदनीडीह, मुस्लिम मोहल्ला, वार्ड -35 के भवानीपुर साइड के दलित मोहल्ला, वार्ड संख्या- 27, 28 में पदयात्रा व जन संपर्क कर वार्डनिवासियों से वोट मांगा। मौके पर रीता देवी, सुषमा कुमारी, पूनम कुमारी, ललिता दास, काली ठाकुर, कुतुबुद्दीन, सीताराम शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.