झाड़-फूंक के बहाने विवाहिता के साथ हुआ अमानवीय अत्याचार, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी, अगस्त 4 -- देवा शरीफ (बाराबंकी)। झाड़- फंूक का ढोंग करने वालों की अमानवीय करतूत ने एक विवाहिता की जान ले ली। देवा में एक मजार के पास झाड़-फूंक के नाम पर पिछले पांच दिनों तक लोहे के खंभे से बांधकर रखी गई 35 वर्षीय विवाहिता ने सोमवार देर शाम भूख, प्यास और लगातार दी गई यातनाओं के बीच तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
मामले की जानकारी मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि झाड़-फूंक के नाम पर पांच दिनों तक महिला खंभे से बंधी रही और कोतवाली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। जनपद सीतापुर के महमूदाबाद-अटरिया निवासी प्रमोद यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री रूबी (35) का विवाह करीब आठ वर्ष पूर्व लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.