शामली, अप्रैल 1 -- शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने झाड़-फूंक के नाम पर सोने के आभूषणों की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी किए गए आभूषण बेचकर प्राप्त 8 लाख 20 हजार रुपये नकद तथा ज्योतिष से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं। गत 20 मार्च को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया बाजार निवासी अशोक कुमार ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने झाड़-फूंक के बहाने उनके घर से करीब 125-130 ग्राम सोने के आभूषण ठग लिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बुधवार को पुलिस लाईन में जानकारी देते हुए एसपी एनपी सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों राजेश उर्फ गंगाशरण निवासी चन्द्रलोक कालोनी, थाना कोतवाली हापुड, श्रीनिवास उर्फ गोपाल शरण...