झाड़-फूंक के चक्कर में चली गई बुजुर्ग महिला की जान
संभल, जून 12 -- अंधविश्वास और झाड़-फूंक के भरोसे रहने की कीमत एक बुजुर्ग महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। सांप के काटने के बाद परिजन महिला को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने वालों के पास ले गए। काफी देर तक उपचार में देरी होने से महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बाद में गंभीर स्थिति में उसे बहजोई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला बंधु पत्नी भगवान सिंह को गुरूवार की रात 11 बजे करीब घर के दल्लान में सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उसके सीधे हाथ की उंगली में काट लिया। जानकारी मिलते ही परिजन महिला को चिकित्सकीय उपचार दिलाने के बजाय पहले झाड़-फूंक कराने वालों के पास ले गए। कई घंटे तक झाड़-फूंक का सिलसिला चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.