झांसी, जून 1 -- झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोजला चौराहा के पास रहने वाली 30 वर्षीय महिला का शव छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। गांव भोजला के केशवपुर चौराहा के पास रहने वाले धर्मेद्र कुमार गुप्ता केरल में काम करते हैं। उनकी पत्नी चंदा (30) अपनी तीन बेटियां, एक बेटा और सास सहित अन्य परिजनों के साथ रहती है। कुछ दिनों पहले धर्मेंद्र भी धर आया है। बीती देर शात सास गीता देवी पशु चराने गई थी। वहां बेटा भी आ गया। इसी बीच चंदा छत पर झाड़ू लगाने गई। फिर वह लौटकर नहीं आई। जबकि बच्चों ने मम्मी को नहीं पाया तो घबरा गए। उसकी बड़ी बेटी उसे देखने छत पर गई तो चीख-पड़ी। चंदा देवी छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी थी। शोर सुनकर आस...