झाड़ी से अज्ञात अधेड़ महिला का शव बरामद
जहानाबाद, अप्रैल 8 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के झरखा गांव के बधार स्थित पईन के समीप झाड़ी से एक अज्ञात महिला का शव मिलते ही सनसनी फैल गयी। शव पर नजर पड़ते ही राहगीर ने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण शव देखने के लिए दौड़ पड़े और पहचान में जुट गए। हालांकि घटना की जानकारी डायल 112 पर फोन कर पुलिस को दी गयी। इसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव को कब्जा में लेकर स्थानीय लोगों से पहचान कराने की कोशिश की गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली है कि महिला की दिमागी हालत खराब थी। रात्रि में रास्ता भटकने के कारण बधार की ओर चली गई है जहां पईन में पैर फिसलने के दौरान झाड़ी में गिर गई है और सिर में चोट लगने से काफी खून निकला हुआ था। प्रथम दृष्टया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.