सोनभद्र, मई 18 -- विण्ढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कनहर नदी के किनारे सोमवार की सुबह एक महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। साड़ी से उसकी पहचान की गई। वह 10 मई को पड़ोस में शादी में गई थी, उसके बाद वह घर नहीं लौटी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के करहिया गांव के बासीन नावा टोला निवासी रमेश चेरो ने बताया कि 10 मई को वह अपनी पत्नी 32 वर्षीय सुभगिया देवी और दो बच्चों के साथ पड़ोस में तिलक कार्यक्रम में गया था। तिलक कार्यक्रम में भोजन करने के बाद पत्नी से घर चलने की बात कही। पत्नी ने कहा मैं कुछ देरी के बाद पीछे से आ रही हूं। इसके बाद वह बच्चों को लेकर घर चला गया। देर रात तक पत्नी के घर नहीं आने के बाद मैंने उसे अपने रिश्तेदार सगे संबंधी में काफी खोजबीन व पूछताछ किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। वह...