लातेहार, जून 29 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में उगी झाड़ियों से छात्राओं को विषैले जीव जंतुओं काटने का खतरा बढ़ गया है। लगभग रोज स्कूल परिसर की झाड़ियों में छिपे विषैले जीव जंतु निकलते रहते हैं। स्कूल में अध्ययनरत 473 छात्राओं में उक्त विषैले जीव जंतुओ से भय बन गया है। लेकिन स्कूल परिसर की समतलीकरण करा कर झाडियों की साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। प्रखंड निवासी प्रेम, मनोज आदि ने बताया कि पूर्व से स्कूल परिसर की झाड़ियों की सफाई की मांग की जा रही है। स्कूल की वार्डन रूबी कुमारी ने बताया कि शनिवार को एक विषैला खपरबिच्छा स्कूल के गेट के पास झाड़ियों से निकल कर आ गया था। यह भी पढ़ें- झाड़ियों से छात्राओं को विषैले जीव जंतुओ का खतरा उसे कर्मियों के द्वारा मारा गया। वहीं इसके एक दिन पहले करैत सांप भी निकला ...