महाराजगंज, दिसम्बर 25 -- सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर सिन्दुरिया पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ भूत प्रेत का साया बताकर अरनहवा निवासी एक व्यक्ति से 15 हजार रुपये ठगी करने के मामले में केस दर्ज किया है। अरनहवा निवासी बृजेश ने अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में वाद दाखिल कर आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व उसके गांव मे दो व्यक्ति साधु के भेष में गेरुआ पहनकर आए। इनमें एक इसी थाना क्षेत्र के मुजहना बुजुर्ग तथा दूसरा निचलौल क्षेत्र के ग्राम सेमरहना टोला रनिअहवा का रहने वाला है। दोनों स्वयं को तांत्रिक बताकर मंत्रों से भूत प्रेत का ठीक करने का काम बताकर बृजेश से 15 हजार नकद ले लिए। साथ में उसकी पत्नी से सोने के जेवर भी लिया। पूजा का सामान भी लिया। कथित तांत्रिकों ने कहा कि पूजा के बाद आपकी पत्नी के जेवर वापस कर दिए जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.