झाड़फूंक कराकर लौट रही महिला चलती बाइक से गिरी, मौत
हमीरपुर, जून 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। झाड़फूंक कराकर बेटे के साथ बाइक से लौट रही मां नींद के झोंके में चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मां को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे मृतका के घर में कोहराम मच गया। कुरारा थानाक्षेत्र के मिश्रीपुर गांव निवासी चंद्रभूषण की 50 वर्षीय पत्नी सुशीला बुधवार को अपने पुत्र ऋषभ के साथ बाइक में सवार होकर सुमेरपुर थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव से झाड़फूंक कराकर देवगांव लिंक रोड से लौट रही थी। जैसे ही उसकी बाइक टिकरौली गांव के पास पहुंची तभी पीछे बैठी सुशीला को नींद का झोंका आया और चलती बाइक से गिर गई। यह भी पढ़ें- सांप के काटने से तिवई गांव की महिला की गई जान स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.