हाथरस, अप्रैल 30 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव छौंड़ा में गुरूवार को झोलाछापा के इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इलाज करने पर उसके क्लीनिक पर हंगामा काटा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव छौंड़ा निवासी प्रवीन पाठक खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके नौ वर्षीय बेटा देव पाठक दो दिन से पेट दर्द से पीड़ित था। उसका उपचार सासनी इगलास रोड पर नगला गढ़ू चौराहा स्थित एक झोलाछाप से चल रहा था। गुरूवार को परिजन बच्चे को झोलाछाप के पास लेकर गए थे। उसने बच्चे के इंजेक्शन लगाया। यह भी पढ़ें- किशोरी के घर पहुंची टीम, इंजेक्शन के बारे में ली जानकारी इसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। परिजन बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.