दरभंगा, दिसम्बर 24 -- बेनीपुर, निज संवाददाता। बहेड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों की शाखाओं के आसपास झोला काटकर गिरोह का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बहेड़ा थाना क्षेत्र के डखराम निवासी रमन यादव की पत्नी शोभा देवी 23 दिसंबर को एसबीआई मुख्य शाखा बेनीपुर से 50 हजार की निकासी कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान अज्ञात उच्चकों ने उनका झोला काटकर उसमें रखी पूरी रकम गायब कर दी। पीड़िता बहेड़ा थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। इससे पूर्व 20 दिसंबर को पोहद्दी गांव की निवासी रंजू देवी को बैंक गेट पर ही ठग गिरोह ने धोखे में लेकर कागज का बंडल थमा दिया और उनके 72 हजार ठग लिए थे। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्पष्ट है कि बैंक परिसर और उसके आसपास अपराधी गिरोह सक्रिय हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक के आस-पास अक्सर संदिग्ध लोग मंडराते रहते हैं, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.