शामली, मार्च 22 -- भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खंड शामली के ग्राम झाल में रविवार को झाल पुनर्गठन ग्राम पेयजल योजना का जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने बताया कि इस योजना के तहत ग्राम में 200 किलोलीटर क्षमता और 16 मीटर ऊंचाई का एक उच्च जलाशय, एक पंप हाउस, करीब 9.25 किलोमीटर लंबी वितरण प्रणाली तथा 670 घरों तक पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। संबंधित सभी कार्य पूर्ण होने के उपरांत विधिवत रूप से जल अर्पण कार्यक्रम संपन्न किया गया।कार्यक्रम के दौरान जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के महत्व, जल संरक्षण एवं जल संचयन के प्रति जागरूक किया।उन्होंने बताया कि इस योजना से ग्राम झाल के सैकड़ों परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.