पूर्णिया, मई 5 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कसबा नगर में अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी द्वारा बंगाल में झाल-मूढ़ी खाने की शैली से प्रेरित होकर पहले सामूहिक रूप से झाल मूढ़ी का आनंद लिया, इसके बाद टोल, नगाड़े और बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व नगर भाजपा अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार उर्फ बमबम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री संजय कुमार मिर्धा शामिल हुए। उनके साथ बिभू दयाल, मिहिर सिंह, विकास मंडल और मोती मंडल भी मौजूद रहे। जुलूस नेहरू चौक से शुरू होकर चांदनी चौक, महावीर चौक होते हुए सुपर मार्केट तक पहुंचा, जहां समापन हुआ। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत की खुशी जाहिर की और ढोल...