बिजनौर, अप्रैल 11 -- कस्बा झालू स्थित एक बैंक शाखा में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बड़ी संख्या में किसान और खाताधारक एकत्र होकर शाखा प्रबंधक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते बैंक परिसर में हंगामा खड़ा हो गया और ग्राहकों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि बैंक में केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर उन्हें बार-बार बुलाया जाता है और हर बार नए-नए दस्तावेजों की मांग की जाती है। इससे विशेष रूप से अंगूठा टेक और कम पढ़े-लिखे खाताधारकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि कई बार सभी जरूरी कागजात जमा करने के बावजूद भी उन्हें बार-बार बैंक के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि यदि किसी खाताधारक की मृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.