बिजनौर, अप्रैल 9 -- झालू में मनोकामना पूर्ण शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। नगर की 108 महिलाओं ने पीले व लाल रंग के वस्त्र पहनकर सिर पर कलश रखकर श्रद्धा भाव से शोभायात्रा निकाली, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। झालू भाजपा मण्डल अध्यक्ष चिंकी गुप्ता ने अपने आवास पर कलश यात्रा में शामिल सभी महिलाओं को पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। ज्योतिषाचार्य रोहित कुमार शर्मा, यशोदा शर्मा, कनिष्का, सूची, स्वाति, ओमवती, निर्मला, सुधा, कोमल, रजनी, पूजा, पम्मी, रानी, यशी राजपूत, बृजेश, शिल्पी शर्मा, हिर्देश आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...