झालू में अंग्रेजी शराब ठेके के विरोध में लोगों का प्रदर्शन
बिजनौर, अप्रैल 25 -- हल्दौर। कस्बा झालू में अंग्रेजी शराब की दुकान को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने ठेके के बाहर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका हटाने की मांग को लेकर प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। नगरवासियों ने कहा कि झालू तिराहे के समीप संचालित अंग्रेजी शराब का ठेका आबादी के बीच और मुख्य आवागमन मार्ग पर स्थित है, जिससे आम लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को असुविधा होती है। लोगों ने आरोप लगाया कि ठेके के पास धार्मिक स्थल तथा पीछे कब्रिस्तान स्थित है, जबकि नियमानुसार ऐसे स्थानों के आसपास शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- एसडीएम से शिकायत कर शराब की दुकान हटाने की मांग नगरवासियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर ठेका अन्यत्र स्थानांतरित कराने की मांग की। इस दौरान ठेके के खिलाफ नारेबाजी कर रोष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.