झालू मार्ग हादसा: घायल बुजुर्ग ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
बिजनौर, अप्रैल 15 -- हल्दौर। झालू मार्ग स्थित नांगल जट के चुड़ियाखेड़ा के समीप सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गई है। गौरतलब है कि नहटौर झालू मार्ग स्थित सोमवार शाम दो ट्रैक्टरों की जोरदार भिड़ंत हो गई थी। इसी दौरान एक बाइक भी हादसे की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार जियान पुत्र मुर्तजा निवासी गंगोड़ा शेख की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि ट्रैक्टर सवार सहित कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल चिकित्सालय भिजवाया। गंभीर रूप से घायल दयाराम की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें बिजनौर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.