किशनगंज, मई 27 -- टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झाला पंचायत के सरपंच निरंजन कुमार साह का आकस्मिक निधन मंगलवार हो गया । जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उनके आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं ग्रामीणों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। भौरहा सरपंच नौशाद आलम ने ईश्वर से उनके आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- झाला पंचायत के सरपंच का आकस्मिक निधन यह भी पढ़ें- काली मंदिर के पुजारी का हृदयाघात से निधन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...