धनबाद, सितम्बर 1 -- धनबाद। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) की सदस्य सचिव रंजना अस्थाना और उप सचिव अभिषेक कुमार ने सोमवार को धनबाद में विधिक सेवा गतिविधियों का निरीक्षण किया। उनके साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष निकेश कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। टीम ने पैरालीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) के कार्यों की समीक्षा करते हुए आमलोगों को मिल रही निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने सैकड़ों लाभुकों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित स्तर पर समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिले के विभिन्न लीगल एड क्लिनिकों का भी जायजा लिया गया। यहां लाभुकों को मिल रही निःशुल्क विधिक सहायता, मामलों की स्थिति और सेवाओं की पहुंच की समीक्षा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...