रांची, जनवरी 23 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। झालसा सचिव रंजना अस्थाना ने शुक्रवार को प्रखंड के चौकाहातू गांव स्थित हड़साली स्थल पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया। चौकाहातू का यह हड़साली स्थल विश्व प्रसिद्ध मेगालिथ साइट माना जाता है। इस ऐतिहासिक धरोहर का अध्ययन करने के लिए विदेशों से भी छात्र यहां आते रहते हैं। निरीक्षण के दौरान झालसा सचिव ने इस स्थल के संबंध में कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी ली और ग्रामीणों से इसके ऐतिहासिक महत्व को समझा। इससे पूर्व, गांव पहुंचने पर झालसा सचिव का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान गोपाल सिंह मानकी, पीएलवीएस कपिलदेव प्रसाद, भोलानाथ महतो, रामेश्वर चौधरी, आरती कुमारी, रूप नारायण मुंडा, आशिकराज महतो, दिलखुश महतो, जगदीश महतो, संजय भोक्ता, कुमारी इंदुबाला, सोनामनी देवी और रुक्मिणी देवी आदि मौजूद थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.