झालमुड़ी बांटकर एनएसयूआई किया सरकार का विरोध
बस्ती, मई 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। कांग्रेस एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच झालमुड़ी बांटकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। नीट परीक्षा पेपर लीक का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगाया। सरकार विरोधी नारे लगाकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया। राहगीरों को झालमुड़ी बांटकर विरोध का संदेश दिया। एनएसयूआई पदाधिकारियों का कहना था कि छात्रों के हितों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- एनएसयूआई उत्तर प्रदेश पूर्वी की तरफ से सोमवार की शाम काशी विद्यापीठ से भारत माता मंदिर तक कैंडल और मशाल जुलू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.