कोलकाता, अप्रैल 20 -- पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को झारग्राम में एक जगह रुके थे और वहां एक दुकान पर जाकर झालमुड़ी खाई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। पीएम नरेंद्र मोदी के इस तरह से आम लोगों के बीच जाकर संपर्क करने और एक दुकान पर खड़े होकर 10 रुपये में झालमुड़ी खाए जाने की तारीफ भी कुछ लोग कर रहे हैं। इस बीच टीएमसी ने इस मामले को लेकर अलग ही दावा किया है। टीएमसी का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी जब झारग्राम में झालमुड़ी खा रहे थे तो उस दौरान झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के विमान को वहां से उड़ने नहीं दिया गया। इसके चलते उन दोनों को ही घंटों इंतजार करना पड़ा। टीएमसी ने एक्स पर लिखा, 'प्रधान सेवक ने झारग्राम में रुककर झालमुड़ी खाने का फैसला लिया था। इसके चलते झारग्राम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.