झालक्रामो का सम्मेलन कल
पलामू, जून 27 -- मेदिनीनगर। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (झालक्रामो) की पलामू जिला कमेटी के तत्वावधान में परिसदन भवन में बैठक कर 27 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाई गई। पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप मेहता का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और आम जनता की समस्याओं को मुखरता से उठाने के लिए पार्टी लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और जनसरोकार के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मेदिनीनगर के कुशवाहा भवन में आयोजित होने वाले प्रमंडलीय अध्यक्ष एवं प्रमंडलीय कमेटी के चुनाव की तैयारियों को लेकर जिम्मेवारी बांटी गई। यह भी पढ़ें- जेएलकेएम का संगठन विस्तार में कई लोगों ने थामा पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.