धनबाद, अप्रैल 19 -- झारोटेफ प्रीमियर लीग के दूसरे मैच का आयोजन बगदाहा स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में कनक कांति की अगुआई में तोपचांची टाइटंस का सीधा मुकाबला पार्थ सारथी के निरसा नाइट्स के साथ हुआ। टॉस जीतने के बाद तोपचांची टाइटंस ने गेंदबाजी का फैसला लिया। निरसा की टीम ने 197 रन बनाए। टीम के लिए सर्वाधिक 70 रनों की पारी बिनोद ने खोली। जवाबी पारी खेलने उतरी तोपचांची की टीम 107 रन ही बना पाई। तोपचांची की ओर से सर्वाधिक 54 रन की पारी सलामी बल्लेबाज सौरव ने खेली। निरसा की टीम ने 90 रन की जीत दर्ज की।प्रांतीय महासचिव उज्ज्वल तिवारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- डीपीएल : ब्लैक रॉयल्स की टीम 10 पॉइंट बनाकर पहला स्थान पर बरकरार कोऑर्डिनेटर ब्रजेश और इकबाल ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। अ...