लातेहार, सितम्बर 13 -- लातेहार, प्रतिनिधि। झारोटेफ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह के नेतृत्व में राज्यभर के पदाधिकारी व कार्यकारी सदस्यों ने गिरिडीह पहुंचकर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पदाधिकारियों ने दिवंगत मंत्री के परिजनों से मुलाकात कर पत्नी और बच्चों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के कर्मचारी हर सुख-दुख में परिवार के साथ खड़े हैं। मौके पर दिवंगत मंत्री के योगदान को याद करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में लातेहार झारोटेफ जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव, सचिव प्रदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव संजीव कुमार चंद्र और जिला कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार सिंह शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Gridih News: सीए एसोसिएशन ने जताया मंत्री सोनू के...