झारोटेप की नई कमेटी गठित, हक के लिए संघर्ष का संकल्प
गिरडीह, अगस्त 28 -- गावां। 2 उच्च विद्यालय गावां परिसर में गुरुवार को झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लॉइज फेडरेशन (झारोटेप) का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सह कमेटी का पुनर्गठन हुआ। इसमें शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके हक और अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से श्रीकांत सुमन यादव को संयोजक, अभय चतुर्वेदी को सचिव, बृजेश पांडेय को संयुक्त सचिव, सुभाष कुमार को उप संयोजक और तारिक अजीज को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं रणधीर सिंह व प्रकाश पंडित को मीडिया प्रभारी, डॉ. अभिषेक आनंद व अमित सिंह को कार्यक्रम पदाधिकारी तथा गोपाल कुमार, मुकेश यादव, नवीन कुमार व अशोक कुमार को संगठन प्रभारी बनाया गया।बैठक में शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी का लाभ देने, शिशु शिक्षण भत्ता लागू करने तथा राज्यकर्मियों की से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.