धनबाद, मार्च 24 -- रेलवे के रिटायर स्टेशन मैनेजर पीएन झा के झारूडीह कार्मेल स्कूल के नजदीक उमा इनक्लेव अपार्टमेंट स्थित फ्लैट से चोरों ने लाखों रुपए के गहनों की चोरी कर ली। मामले की शिकायत सोमवार को पीएन झा के रिश्तेदार ने धनबाद थाना में की। सूचना पाकर धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। रिश्तेदार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि पीएन झा अपनी सास के वार्षिक श्राद्ध में हिस्सा लेने के लिए मधुबनी के सिसौना गांव गए हैं। 22 मार्च की रात पीएन झा की बहू भी राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस से मधुबनी चली गईं। उनके जाने के ठीक बाद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने तीन कमरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर तीन सोने के हार, दो नीलम, चार पायल, चार चांदी के सिक्के, दो सोने के लॉकेट, चार अंगूठी सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। चोरों ने कमरे में...