झारसुगुड़ा स्टेशन पर 10 प्लेटफार्म होंगे, संरक्षा पर बल
चक्रधरपुर, सितम्बर 19 -- दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक(जीएम) अनिल कुमार जैन गुरुवार को झारसुगुड़ा का दौरा किया। अपने निरीक्षण के दौरान झारसुगुड़ा स्टेशन परिसर, यार्ड एवं परिचालन से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था तथा संरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान झारसुगुड़ा स्टेशन पर अतिरिक्त रेल लाइनों के विकास तथा प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। प्रस्तावित विकास के तहत स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या वर्तमान 5 से बढ़ाकर 10 किए जाने की दिशा में चल रहे कार्यों एवं आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जीएम ने झारसुगुड़ा रेलवे यार्ड में सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं एवं आवश्यक संरक्षा जांचों का भी विशेष र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.