चक्रधरपुर, फरवरी 23 -- राउरकेला, संवाददाता ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी पर आठ जवान सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सदर थाना के सामने एक ट्रेलर के साथ पुलिस वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि पुलिस वैन की परखच्चे उड़ गये। इस भीषण दुर्घटना में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। मृतकों में सब इंसपेक्टर निरंजन कुजूर, जवान काशीराम भुई, देवदत्ता सा, लिंगराज धरुआ और होमगार्ड भक्त बंधु मिर्धा शामिल हैं। वहीं घायलों में दुबराज मिरिग, आकाश नायक, राजीव वायगराय शामिल हैं। सभी घायलों को ईलाज के लिए...