झारसुगुड़ा यार्ड की होगी रिमॉडलिंग, 45 जोड़ी ट्रेनें रद्द
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- दक्षिण पूर्व रेलवे ने झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड की बड़े स्तर पर रिमॉडलिंग की मंजूरी दी है। इसके लिए 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक विभिन्न चरणों में एनआइ (नॉन-इंटरलॉकिंग) कार्य किया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों के परिचालन पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के परिचालन विभाग के अनुसार, झारसुगुड़ा होकर गुजरने वाले हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग के साथ हटिया और संबलपुर रेल मार्ग की करीब 45 जोड़ी मेमू, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव भी किया जा सकता है। 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक 18 दिनों का प्री-एनआई कार्य होगा। यह भी पढ़ें- झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से दरभंगा-रक्सौल की छह ट्रेनें रद्द इसके बाद 15 दिसंबर को 10 घंटे का एनआई ब्लॉक लिया जाएगा। इसमें चार घंटे सिग्नल एवं इंटरलॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.