रांची, मार्च 6 -- रांची। प्रमुख संवाददाता झारखंड पेंशनर कल्याण समाज की मासिक बैठक शनिवार को दिन के 11.50 बजे से रांची समाहरणालय के बी ब्लॉक में कमरा संख्या 101 में होगी। संगठन के महासचिव चंद्रनाथ झा ने बताया कि बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की नौकरियों से सेवानिवृत्त पेंशनधारियों की समस्याओं पर चर्चा होगी और समाधान को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन से संबद्ध सभी पेंशनधारी शामिल रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.