रांची, मई 7 -- रांची, संवाददाता। झारखंड सरकार के राजस्व विभाग से जुड़ा झारभूमि पोर्टल गुरुवार 7 मई को भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका। पूर्व में विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पोर्टल को मेंटेनेंस कार्य के लिए 30 अप्रैल को दोपहर 12 से 4 मई की सुबह 8 बजे तक बंद रखा जाना था, लेकिन तकनीकी कार्य पूरा नहीं होने के कारण सेवाएं लगातार प्रभावित रहीं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, सर्वर अपग्रेडेशन और तकनीकी सुधार का कार्य अभी जारी है। इसी वजह से पोर्टल को पूरी तरह स्थिर नहीं किया जा सका है। जानकारी के मुताबिक, 6 मई को कुछ घंटों के लिए सेवाएं बहाल हुई थीं, लेकिन बाद में सर्वर दोबारा डाउन हो गया। पोर्टल बंद रहने से म्यूटेशन, लगान जैसी महत्वपूर्ण नागरिक सेवाएं बाधित हो गई हैं। इसके कारण जमीन दाखिल-खारिज, ऑनलाइन लगान भुगतान और भूमि रिकॉर्ड से जुड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.