जमशेदपुर, अगस्त 3 -- जमशेदपुर। टाटानगर से गुजरने वाली झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू ट्रेन का परिचालन 4, 6 और 7 अगस्त को अप-डाउन में रद्द होगा। इसके साथ ही टाटानगर आसनसोल की दो मेमू ट्रेनों का परिचालन 5, 7, 8 और 9 अगस्त को रद्द होने के साथ ही आसनसोल-टाटानगर की अन्य ट्रेन को अप-डाउन में 5, 7, 8 व 9 अगस्त को आद्रा तक चलने का आदेश हुआ है। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व जोन से यह आदेश आया है। इससे विभिन्न मार्ग की कई ट्रेनों को भी रद्द करने के साथ परिचालन दूरी में कटौती की गई है। बताया जाता है कि चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण भी हावड़ा, नागपुर, हटिया और बिलासपुर की ट्रेनों को जुलाई के पहले सप्ताह से 18 नवंबर तक दिन बदलकर रद्द करने का आदेश है। यह भी पढ़ें- झारग्राम पुरुलिया की ट्रेन तीन दिन होगी रद्द वहीं, 26 से 30 सितंबर ...