जमशेदपुर, मार्च 20 -- जमशेदपुर। झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन का परिचालन 23 मार्च को रद्द होगा जबकि, धनबाद से झाड़ग्राम के लिए मेमू ट्रेन 22 मार्च को एक घंटे लेट रवाना होगी। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण यह आदेश हुआ है। इससे आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 20 व 22 मार्च को टाटानगर आने के दौरान आधे घंटे किसी स्टेशन पर रोका जाएगा। इससे सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। इधर, टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का मार्ग उत्तर प्रदेश में 29 और 31 मार्च के अलावा 3 अप्रैल को बदलेगा। इससे अप-डाउन में खुर्जा, मेरठ व सहारनपुर के रास्ते चलेगी। गुरुवार को भी जूनागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन रेलवे ने रद्द किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.