जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण 10 मार्च मंगलवार को झारग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा। वहीं, 11, 12, 13 व 15 मार्च को धनबाद से झारग्राम के लिए मेमू ट्रेन एक घंटे लेट से खुलेगी। दूसरी ओर, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 11 और 14 मार्च को बदलेगा।इधर, टाटानगर-बादामपहाड़ मार्ग के हल्दीपोखर समेत अन्य जगहों पर मरम्मत कार्य के कारण दो जोड़ी मेमू ट्रेन को 12, 15 व 19 मार्च को अपडाउन में रद्द करने का आदेश हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...