घाटशिला, जून 16 -- पोटका। झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद की  बैठक नुआग्राम में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष भावतरण मंडल एवं संचालन कोषाध्यक्ष राजकुमार साव ने किया।

बैठक का उद्देश्य बैठक में विचार मंथन के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड में संचालित होने वाले लगभग 30 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में उदीयमान प्रतिभाओं को निखारने के अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के संचालन हेतु पूरे क्षेत्र को 3 जोन में विभक्त किया गया है।

छात्रों का योगदान प्रत्येक जोन में अलग-अलग प्रतिनिधि चुने गए जो संबद्ध क्षेत्र के विद्यालय में अभियान के साथ जुड़ने के लिए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से रूबरू होंगे, ताकि छात्र-छात्राओं के लेखन कला एवं प्रतिभा को परिषद द्वारा प्रकाशित 2026 के वार्षिक पत्रिका झारखंड प्रभा में प्रकाशन किया जा ...