आदित्यपुर, मार्च 17 -- गम्हरिया, संवाददाता। झारखंड अलग राज्य के चिन्हित आन्दोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में चिन्हित आंदोलनकारी उपस्थित थे। प्रमाण पत्र पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार की ओर से आंदोलनकारियों को जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रमाण पत्र दिया गया। सीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि यह क्षण गर्व और गौरव का है। झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास और संघर्ष की बदौलत आज झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ है। उन्होंने आंदोलनकारियों से राज्य के विकास में सहयोग की अपील की। बताया गया कि प्रखंड के कुल 141 आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करना था। लेकिन कई लोग कुछ कारणों से स...