रांची, अगस्त 21 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और परिवार के सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने के लिए रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 22 और 23 अगस्त को द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से शिविर में पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।18 साल की उम्र पूरी करने वाले भी कर सकेंगे आवेदन मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 भरना होगा। इसके लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका होना अथवा एक अक्तूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करना और झारखंड के किसी मतदान केंद्र क्षेत्र का सामान्य निवासी होना जरूरी ह...